अ- अ+ सहायता

रैयाम (दरभंगा) एवं सकरी (मधुबनी)

प्राथमिक चीनी मिल सहकारी समिति से जुड़ें

गन्ना किसानों की भागीदारी, पारदर्शी व्यवस्था और साझा समृद्धि की ओर एक मजबूत कदम। सदस्यता के लिए अपनी पात्रता जाँचें और ऑनलाइन आवेदन करें।

₹500सदस्यता हेतु प्रवेश शुल्क
₹1,000न्यूनतम एक शेयर(अंश) का शुल्क
महत्वपूर्ण सूचना

सदस्यता हेतु आवेदन प्रारंभ • इच्छुक किसान पात्रता शर्तें पढ़कर आवेदन करें • अंतिम स्वीकृति समिति द्वारा दस्तावेज़ सत्यापन के बाद होगी

महत्वपूर्ण

प्रस्तावित सहकारी चीनी मिल का कमांड / आयोजन क्षेत्र संबंधी अधिसूचना

आवेदन शुरू करें

रैयाम (दरभंगा) चीनी मिल सहकारी समिति प्रस्तावित सहकारी चीनी मिल का कमांड / आयोजन क्षेत्र संबंधी अधिसूचना

सकरी (मधुबनी) चीनी मिल सहकारी समिति प्रस्तावित सहकारी चीनी मिल का कमांड / आयोजन क्षेत्र संबंधी अधिसूचना

सदस्य कौन बन सकता है?

सदस्यता की प्रमुख पात्रता

दिनांक 03 जून 2026 के पात्रता दस्तावेज़ के अनुसार सरल सारांश

01

योजना क्षेत्र का किसान

रैयाम या सकरी गन्ना आयोजना क्षेत्र में गन्ने की खेती करते हों अथवा खेती करने की इच्छा रखते हों।

02

न्यूनतम कृषि रकबा

सामान्य वर्ग के लिए 100 डिसमिल तथा SC/ST, पिछड़ा/अति पिछड़ा वर्ग और महिला किसान के लिए 50 डिसमिल।

03

खेती की प्रतिबद्धता

इच्छुक किसान घोषणा-पत्र देंगे। दो गन्ना पेराई ऋतुओं तक प्रतिबद्धता पूरी न होने पर सदस्यता समाप्त हो सकती है।

04

DBT पंजीकरण

कृषि विभाग, बिहार के DBT पोर्टल पर किसान का पंजीकृत होना अनिवार्य है।

05

शुल्क एवं हिस्सा

₹500 प्रवेश शुल्क और कम-से-कम एक शेयर के लिए ₹1,000 जमा करना अनिवार्य है।

06

गन्ना आपूर्ति

प्रत्येक सदस्य को अपना उत्पादित गन्ना संबंधित सहकारी चीनी मिल को आपूर्ति करना होगा।

* अंतिम पात्रता और सदस्यता समिति के नियमों, क्षेत्र सत्यापन तथा प्रस्तुत दस्तावेज़ों के आधार पर निर्धारित होगी।

सरल और पारदर्शी

चार चरणों में आवेदन

1

पंजीकरण

कृषि विभाग के डी०बी०टी० पोर्टल पर पंजीकरण ।

2

सदस्यता हेतु आवेदन

आधारभूत किसान और भूमि की विवरणी ।

3

सत्यापन

समिति द्वारा आवेदन और क्षेत्र का सत्यापन किया जाएगा ।

4

सदस्यता

स्वीकृति के बाद शुल्क जमा कर सदस्यता प्राप्त करें ।

गन्ना किसान भाई-बहनों के लिए

सहकारिता से जुड़ें, अपनी मिल में भागीदार बनें

ऑनलाइन आवेदन करें →